सेप्टिक टैंक में डूबने से पांचवीं की छात्रा की मौत
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। टांडा के नजदीकी गांव लोधी चक्क में पांचवीं की स्टूडेंट की खुले पड़े सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। लड़की के पिता जीत राम और माता संतोष ने बताया कि बीती शाम पांच साढ़े पांच बजे उनकी 11 वर्षीय बेटी मनदीप कौर घर में टीवी देख रही थी। इसी बीच वह घर से बहार खेलने निकल गई। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया, काफी देर तलाशने के बाद लगभग आठ बजे घर के पास ही पड़ोसी के नए बन रहे मकान के खुले पड़े सेप्टिक टैंक में उसके जूते दिखाई दिए। बच्ची को टैंक में अच्छी तरह तलाशा तो मनदीप बेसुध हालत मिली। सेप्टिक टैंक से निकाल कर पड़ोसिओं की मदद से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल टांडा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कैप्शन - 1 - गांव लोधी चक्क में खुले पड़े निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में पड़े छात्रा के जूते