कर्मचारियों ने रोष रैली कर वेतन मांगा
अबोहर। पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन के कर्मचारी संगठन टेक्निकल सर्विस यूनियन ने वेतन न मिलने के कारण मंडल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को संयुक्त रोष रैली की। बिजली मुलाजिम संयुक्त संघर्ष कमेटी के सचिव जरनैल सिंह एवं सोहन सिंह ने बताया कि माह समाप्त होने के दो दिन पूर्व वेतन जारी कर दिया जाता है। इस बार जनवरी का वेतन अभी तक उनके खाते म नहीं डाला गया। नेताओं चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन जारी न होने तक वह रोष रैलियां करते रहेंगे। इस मौके पर सोहन सिंह, रत्न राज शर्मा, माया प्रकाश, जगत ङ्क्षसह, निर्मल सिंह, अनिल कुमार, रवि कुमार हाजिर थे।