फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल रैलियों के संबंध में अकाली दल की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल खोल रैली की रणनीति बनाई
विज्ञापन

अबोहर। कैप्टन सरकार के खिलाफ 7 फरवरी से शुरू की जा रही पोल खोलो रैलियों के संबंध में शिरोमणि अकाली दल बादल सर्कल अबोहर व खुईयां सरवर व भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी सतिंद्रजीत सिंह मंटा, शिअद जिलाध्यक्ष अशोक अनेजा, देहात मंडल के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ग्रेवाल व जिला यूथ प्रधान सवि काठपाल ने मुख्य रूप से शिरकत की। मंटा ने कहा कि पोल खोल रैलियों की शुरूआत सुखबीर सिंह बादल 7 फरवरी को फाजिल्का से करेंगे। विधायक अरुण नारंग ने कहा कि 7 फरवरी को फाजिल्का रैली के लिए अबोहर से शिअद, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 10 बजे गुरुद्वारा नानकसर टोभा से रवाना होंगे। इस मौके पर गुरविंदर सिंह लाऊ जाखड़,हरचरण सिंह पप्पू, सुरेश सतीजा, सीता राम शर्मा, अशोक छाबड़ा, दलजीत तिन्ना, ठाकर दास सिवान, प्रेम कुमार, विजय छाबड़ा, मनीराम अडाणी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें