फाजिल्का हल्के का होगा चहुंमुखी विकास: विधायक घुबाया
फाजिल्का। फाजिल्का हलके के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, हलके का चहुंमुखी विकास करना ही मेरा मुख्य एजेंडा है। यह शब्द फाजिल्का हलके युवा विधायक दविन्ंद्र सिंह घुबाया ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि इससे पहले जलालाबाद हलके के लोगों ने मेरे पिता शेर सिंह घुबाया को विधायक चुना, उसके बाद फिरोजपुर हलके से सांसद चुने गए। उन्होंने कहा कि जिस तहर लोगों ने हमें मान सम्मान दिया है। उसका अहसान वह कभी नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय वाली जगह का 6 करोड़ पंजाब सरकार से जल्दी प्राप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि इससे हलके का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही शहर के रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा क्योंकि इसके लि ए 25-30 लाख रुपये बिजली बोर्ड को जमा करवाना है वह जल्दी ही जमा करवा दिया जागएा। नएं बस स्टैंड का निर्माण रुक जाने संबंधी उन्होंने कहा कि जिस जगह पर क यूनिटी हाल को तोड़ा जा रहा है उस यूनिटी हाल का गरीब व मध्यवर्गीय लोगों को भारी लाभ मिलता था।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।