फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान यूनियन के नेताओं के साथ टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी
विज्ञापन

विरोध में गुस्साए किसानों ने लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बरनाला के कस्बा धनौला के नजदीक के गांव बडबर में लगे टोल प्लाजा के मुलाजिमों पर किसान यूनियन के नेताओं नो धक्केशाही व अपशब्द बोलने के आरोप लगाए हैं। गुस्साए जिला बरनाला के ब्लाक प्रधान बलौर सिंह छन्ना, जरनैल सिंह बदरा, रूप सिंह द्वारा समूह नेताओं व वर्करों के सहयोग से रोष धरना लगा कर प्रदेश सरकार व टोल प्लाजे के ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के जिला संगरूर के प्रधान दिलबाग सिंह हरीगढ़, जसविंदर सिंह लौंगोवाल, रणजीत सिंह, मलकीत सिंह ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में यूनियन के वर्करों के काम के लिए बरनाला जा रहे थे। रास्ते में बडबर में वह टोल प्लाजा के मुलाजिमों ने उनकी यूनियन मेंबरों के भरे कैंटर को रोक लिया और उनकी धक्के से पर्ची काटने लगे। जबकि उन्होंने कहा कि वह रैली करने जा रहे हैं, उनका कोई निजी काम नही है, रैलियों पर जाने वाले वाहनों को छूट दे देनी चाहिए। इतना कहने पर उन्होंने कहा चार-पांच गुंडे बुला लिए। जिन्होंने समूह यूनियन वर्करों व नेताओं को धमकियां दी और अपशब्द भी बोले। जिस कारण उन्होंने गाड़ी वहीं खड़ी कर दी व अपने नेताओं के साथ बात कर टोल प्लाजाओं की लूट के खिलाफ संघर्ष छेडने का ऐलान किया। खबर लिखे जाने तक यूनियन व वर्कर साइड पर धरना देकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें