पर्ल्स कंपनी में बरनाला के लोगों का करीब 18 करोड़ :दानगढ़
बरनाला। इंसाफ की आवाज आर्गेनाइजेशन संघर्ष कमेटी ने इलाके के पर्ल्स खाताधारकों व एजेंटों के साथ बैठक की गई। इस मौके राज्य प्रधान महिंदरपाल सिंह दानगढ़ ने कहा कि बरनाला के लोगों ने पर्ल्स कंपनी में 15 से 18 करोड़ रुपये निवेश किए थे, लेकिन कंपनी लोगों को पैसा वापस करने की बजाय टाल मटोल कर रही है। अकाली दल व कांग्रेस ने लोगों की पर्ल्स कंपनी में लगी खून पसीने की कमाई को वापस कराने की बजाय कंपनी मालिकों का ही साथ दिया है। पंजाब के लोगों के कंपनी की तरफ 10 हजार करोड़ रुपये हैं। जबकि पंजाब में कंपनी की 25 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। अगर सरकार चाहे तो इस प्रॉपर्टी को बेचकर लोगों का पैसा वापस किया जा सकता है।