पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखो की पत्नी का निधन
फिरोजपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखो की पत्नी जसविंदर कौर का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित आवास पर देहांत हो गया, जिसका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर दो फिरोजपुर छावनी स्थित श्मशानघाट मे होगा। पूर्व मंत्री सेखो के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल समेत प्रदेश भर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा दु:ख सांझा किया गया है। जसविंदर कौर अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़कर गई है।