फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय में सब कुछ ठीक नहीं: एडवोकेट वीरेंद्र मेनन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में सब कुछ ठीक नहीं: एडवोकेट वीरेंद्र मेनन
विज्ञापन

होशियारपुर।
सुप्रीम कोर्ट के 4 न्यायाधीशों की ओर से उठाए मुद्दों को बेहद गंभीर बताते हुए बार एसोसिएशन होशियारपुर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र मेनन ने सोमवार को कहा के न्यायमूर्ति लोया मामले को शीर्ष न्यायालय में उच्चत्तम स्तर पर देखा जाना चाहिए। वीरेंद्र मेनन ने जारी बयान में कहा कि उन्हें लगता है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने जो बिंदु उठाए हैं, वह बेहद गंभीर हैं । उन्होंने कहा कि वह सभी नागरिक जो न्याय और सुप्रीम कोर्ट में विश्वास रखते हैं, वह सभी मामले को देख रहे हैं। एडवोकेट मेनन ने कहा कि हम सभी बड़ी उत्सुकता और उम्मीद से देश की उच्चतम न्यायालय की ओर देख रहे हैं। हम भारतवासियों को अपने देश की न्याय प्रणाली से बहुत उम्मीदें हैं। व्यवस्थापक कानून बनाते हैं मगर न्यायाधीश कानून लागू कराना सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी भारत वासियों के लिए एक बुरा शुक्रवार बनकर आया। हम भारतवासियों को मालूम पड़ा कि भारत के उच्चत्तम न्यायालय में सब ठीक नहीं है और व्यवस्था से खुद न्यायाधीश इस कदर नाखुश है कि उन्हें अपनी बात देश हित में देशवासियों के सामने रखनी पड़ी। व्यवस्था के बारे में जानकर बहुत निराशा हुई और न्याय प्रणाली पर लोगों की उम्मीदें और भरोसे को बहुत घात लगा। अगर न्याय प्रणाली कमजोर होती है तो देशवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा होना सुनिश्चित है। लेकिन हमें यकीन और भरोसा है कि हमारे देश की न्याय प्रणाली इतनी सुदृढ़ है कि इसमें पैदा हुई अव्यवस्था का इलाज कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम बड़ी उत्सुकता और उम्मीद के साथ उच्चतम न्यायालय की ओर देख रहे हैं कि वह शीघ्र ही इसमें उत्पन्न हुई अव्यवस्था को ठीक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें