एमएलए साहब सानू लोहड़ी पाओ, साडी सीएम नाल मीटिंग करवाओ
आज पूर्व विधायक ढिल्लों की कोठी के सामने खाली पीपे बजाएंगे मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
एमएलए साहिब सानू लोहड़ी पाओ, साडी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाओ, के नारों से मुलाजिमों ने 13 जनवरी को लोहड़ी पर मंत्रियों व विधायकों के घर लोहड़ी मांगने का एलान किया है। मुलाजिमों ने सरकार की तरफ से बातचीत न किए जाने पर संघर्ष का एलान किया है। मुलाजिमों के अनुसार ठेका मुलाजिम लोहड़ी के दिन मंत्रियों व विधायकों के घर खाली पीपे लेकर मुख्यमंत्री के साथ बैठके लिए समय मांगने जाएंगे। ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के अध्यक्ष इमरान भट्टी ने बताया कि 10 जनवरी को ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू को कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में मिला। उन्हें कांग्रेस सरकार के वादों की तस्वीर दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार के वादाखिलाफी के रवैये के रोष में मुलाजिम 13 जनवरी को विधायक केवल सिंह ढिल्लों के घर खाली पीपे लेकर लोहड़ी मांगने जाएंगे। इस दौरान लोहड़ी में मुख्यमंत्री पंजाब के साथ मीटिंग के समय की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को किए वायदे भूलने नहीं देंगे। विधानसभा ने पास किए एक्ट को लागू करके कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने व सरकार को कोई अन्य फंड जारी नहीं करना है, फिर भी सरकार चुप है। चुनाव के दौरान सुविधा मुलाजिमों के आंदोलन की हिमायत करने वाले मुख्यमंत्री व विधानसभा स्पीकर को अब सुविधा मुलाजिमों का संघर्ष नजर नहीं आ रहा है। उन्हें उम्मीद है कि मंत्री व विधायक मुलाजिमों को खाली हाथ नहीं वापस नहीं जाने देंगे। इस अवसर पर दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह, सुविधा केंद्र के कर्मचारी अमजद खान, मनशा खान मनरेगा मुलाजिम उपस्थित थे।