फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों से मारपीट का वीडियो सार्वजनिक करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 ढाबे में तीन वकीलों से मारपीट मामले में मार्केट एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-5 थाने और बस अड्डे पर इकट्ठे होकर विरोध जताया गया है। मार्केट एसोसिएशन ने मांग की है कि जो भी वीडियो रिकार्ड किए गए हैं। उन्हें सार्वजनिक किया जाए। मार्केट के व्यवसायी अमरनाथ वर्मा, वासुदेव यादव, विनोद मिश्रा, विक्रम वर्मा, अजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस वकीलों के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। व्यवसायी रवि तिवारी और कांस्टेबल संदीप कुमार को गलत तरीके से फंसाया गया है। थाने आकर इन लोगों ने मांग की है कि मामले में हत्या के प्रयास की लगाई गई धारा को हटाया जाए। इस पर थाना-5 प्रभारी रामपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी निर्दोष हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस अपनी तफ्तीश पूरी ईमानदारी से कर रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि डीसीपी कमलदीप गोयल वकीलों के दबाव के कारण कार्रवाई कर रहे हैं। अगर वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा तो इसमें साफ हो जाएगा कि किसने में इसमें लड़ाई की थी। इस पर थाना-5 प्रभारी ने समझाते हुए लोगों का आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें