फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी करने वाले ही बनेंगे शिक्षाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पीएचडी किए ही पीयू में बन पाएंगे शिक्षक
विज्ञापन


- नई नियुक्तियों में पीयू प्रशासन लागू करने जा रहा नियम

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ पीएचडी किए ही शिक्षक बन पाएंगे। पीयू प्रशासन बिना पीएचडी वाले आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। पिछले वर्षों में निरफ, वर्ल्ड रैंकिंग आदि का जो रिजल्ट आया वह चौंकाने वाला था। रैंकिंग में आई गिरावट का एक बड़ा कारण यह निकलकर आया कि पीयू के कई शिक्षक पीएचडी किए हुए नहीं हैं। पीएचडी किए हुए शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर जानकारियां प्रदान करते हैं और उनका शिक्षण कार्य भी प्रभावी होता है। यह बात पीयू प्रशासन को पता लगी तो इस पर मंथन हुआ। अब आईक्यूएसी की ओर से पीयू प्रशासन को सुझाव दिया गया है कि अब जो भी भर्तियां शिक्षकों की हों उसमें पीएचडी अनिवार्य की जाए। यह भी कहा है कि जिन शिक्षकों की पीएचडी नहीं हैं और वह पीयू में काम कर रहे हैं उन्हें रिसर्च की ओर ले जाया जाए। हालांकि उसमें कई शिक्षक तो पीएचडी कर रहे हैं। कुछ शिक्षकों की रिसर्च पूरी हो गई। मालूम हो कि फिलहाल एमएचआरडी की ओर से शिक्षकों व कर्मचारियों की भर्तियों पर रोक लगाई गई है। जब भी नई भर्तियां होंगी तो पीयू प्रशासन इस नियम का पूरी तरह पालन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें