हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
अबोहर। अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव मौजगढ के निकट मंगलवार बाद दोपहर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने घायल को श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया है। श्रीगंगानगर के एसएसबी रोड निवासी पंकज पांडे अपने साथी राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अबोहर से वापस जा रहे थे। गांव मौजगढ के निकट ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से लाश सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाई। घटना के बाद से ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।