हवाओं ने ठंड को बढ़ाया
चंडीगढ़। ठंड का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। ठंडी हवाओं ने ठंडक और बढ़ा दी है। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार रात का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। सिर्फ सुबह और शाम कोहरा छाएगा। अगले 36 घंटे में शीतलहर चलने की संभावना बताई गई है। मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।