धनास में भूख हड़ताल पर बैठे अविनाश शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भूख हड़ताल के 10वें दिन शनिवार को चंडीगढ़ आवाज पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा धनास में अनशन पर बैठे। इसमें गांववासियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 58 साल से शहर के गांव में लाल डोरे से बाहर न्यू कैपिटल पंजाब पेरीफेरी कंट्रोल एक्ट 1952 के वायलेशन बताकर कांग्रेस-भाजपा नेताओं के इशारे पर बुलडोजर चलाए जाते थे। बीते 29 अगस्त को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि चंडीगढ़ यूटी में पेरीफेरी कंट्रोल एक्ट 1952 लागू नहीं है। जिन लोगों के मकानों को तोड़ा गया है, उन्हें मुआवजा दिया जाए, नगर निगम में 13 गांवों को शामिल करने के फैसले को वापस लिया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, बांबी मेहता, बंटी सिंह, देवेंद्र सिंह, ओंकार सिंह और गुरदयाल सिंह मौजूद रहे।