हलके के विकास के लिए वचनबद्ध : डॉ. चब्बेवाल
चब्बेवाल। डॉ. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने कुछ दिन पहले अपने साथियों व पार्टी वर्करों के साथ बैठक की और सभी की समस्याओं को सुना तथा उनके साथ विचार विमर्श करते हुए उनको हल करने के लिए सभी के सुझाव सुने। इसके साथ ही गांव में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर डॉ. राज ने सभी को सरकार की नई लोक भलाई नीतियों व स्कीमों बारे अवगत कराया। बैठक दौरान एक बार फिर उन्होंने अपने गांव की पंचायतों को मनरेगा के तहत विकास कार्य कराने के लिए प्रेरित किया। जिससे गांव के काफी छोटे-बड़े कार्य होने के साथ-साथ हमारी जरूरतमंद जनता को कार्य और आमदन मिलती है। डॉ. राज कुमार ने कहा कि अपने साथियों को मिलते रहने, उनके सुझावों पर कार्य करने और सभी को साथ लेकर अपने हलके के सुधार और विकास के लिए कार्य करना हमेशा उनकी प्रमुखता रहेगी।