फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव क्विज मुकाबलों में रेलवे मंडी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होशियारपुर।
चुनाव कमीशन की ओर से अलग -अलग सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच क्विज आयोजित की गई। मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रेलवे मंडी) के विद्यार्थियों अर्शदीप कौर और मंजीत ने सर्वाधिक अंक हासिल किए। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। सहायक कमिश्नर (जनरल) अमरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से मुहिम चलाकर जिले में नए वोट बनाने के लिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को क्विज में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों रेलवे मंडी, बसी कलां, मनहोता, जनौड़ी, चब्बेवाल, गढ़शंकर के गांव देनोवाल और मुकेरियां के गांव मनसूरपुर के विद्यार्थी शामिल थे। मौके पर पीसीएस अधिकारी (अंडर ट्रेनिंग) सहायक कमिशनर अमित सरीन, जिला विकास पर पंचायत अफ़सर सरबजीत सिंह बैंस, तहसीलदार (मतदान) करनैल सिंह, बीडीपीओ हरबिलास मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें