ट्राली की चपेट में आने से नौजवान की मौत
बरनाला। गांव कैरे निवासी एक नौजवान की ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस चौकी पक्खोकलां के प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह उर्फ काला (30) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कैरे खेत से ट्रैक्टर ट्राली में धान भरकर जा रहा था। मेन रोड़ पर चढ़ने समय वह अचानक ट्रैक्टर से गिर गया और ट्राली के टायर की नीचे आ गया। इससे उसकी ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।