फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में आंगनवाड़ी वर्करों को पुलिस हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने तोड़ा वादा
विज्ञापन

रोपड़।
आंगनबाड़ी वर्करों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वह पहले महाराजा रणजीत सिंह बाग में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं फिर महिला वर्करों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। महिला पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद उन्होंने मिनी सचिवालय को जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची एसडीएम हरजोत कौर और डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा ने आंगनबाड़ी वर्करों की सीएम से मीटिंग की मांग को डीसी की ओर से सीएम हाउस तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद भी वह नहीं मानीं। इसपर पुलिस ने प्रदर्शन कर रही इन महिला वर्करों को हिरासत में ले लिया। आंगनबाड़ी वर्करों ने कहा कि शिक्षामंत्री बयान दे रही हैं कि उनका आंगनबाड़ी वर्करों के साथ समझौता हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है। शिक्षा मंत्री ने वादा किया था कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं का आंगनबाड़ी सेंटरों में आगाज होगा पर ऐसा न करते हुए शिक्षा मंत्री ने मोहाली के सात फेस के एक स्कूल में हीं प्री-प्राइमरी कक्षाओं का उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें