फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमा मंडी का दौरा कर जिला उपायुक्त ने सुनी किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मिलीभगत से नरमा किसानों को नुकसान’
विज्ञापन

दाना मंडी के दौर पर गए डीसी को किसानों ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।।
डीसी ईशा कालिया ने शनिवार को दाना मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। समस्याएं जानने के बाद डीसी ने अधिकारियों को हल कराने के निर्देश दिए।
काटन यार्ड में डीसीको किसान नीला सिंह बहाववाला, बलविंदर कुमार केराखेड़ा, बलजीत सिंह जाखड़ किलियांवाली ने बताया कि मार्केट कमेटी के अधिकारी हर रोज करीब 300 नगों में से 15-20 नगों की बोली करवाते हैं और फैक्ट्री संचालकों की मिलीभगत से अन्य सारे नग एक ही रेट खरीद लिए जाते। इससे किसानों को करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान होता है। किसानों ने काटन यार्ड में पीने के पानी सहित किसी प्रकार की सुविधाएं न होने का भी आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि सीसीआई के अधिकारी मंडी में नरमा खरीद करने नहीं आते है, जिसका फायदा उठाते हुए व्यापारी मनमाने ढंग से किसान का नरमा खरीदते हैं। इस पर डीसी ने सीसीआई के अधिकारी पवन सिंगला को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन मंडी में नरमा की खरीद करें वहीं मार्केट कमेटी के सचिव सलोध बिश्रोई को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। इसके बाद डीसी ने धान मंडी में किसानों व व्यापारियों से बातचीत की। किसानों ने धान के भाव कम होने की शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम पूनम सिंह, आढ़तिया एसोसिएशन प्रधान अनिल नागौरी, बांसल इंडस्ट्रीज के संचालक नरेश बासंल, एएफएसओ विकास बतरा, सुग्रीव सेतिया, सुखमंदर सिंह, सुशील गर्ग, सतीश सेठी, महावीर सियाग, मार्केफेड अधिकारी टोन कुमार, कुलदीप सिंह, निर्भय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें