सरपंचों ने बार-बार जांच पर जताया रोष
अबोहर। बीडीपीओ आफिस के मीटिंग हाल में बुधवार को सरपंच यूनियन ब्लॉक अबोहर के प्रधान सुशील कुमार सियाग की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक सभी सरपंचों ने पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्यों की चौथी बार जांच कराए जाने पर रोष जताया और सरकार के इस निर्णय की निंदा कर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। बैठक में सर्वसम्मति से जांच टीमों का विरोध करने का फैसला किया गया। इसके अलावा 14वें वित्त कमीशन की ग्रांट, मनरेगा का भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की गई। इस मौके पर सरपंच हरचरण सिंह, सुखराज सिंह, काका धालीवाल, भूरा राम, मिंकू कुंडल, देवी लाल, सुशील हिम्मतपुरा मौजूद थे।