फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम राष्ट्रीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में ट्राइसिटी के 15 प्रतिभागी चयनित, प्रांत स्तरीय परीक्षा अक्तूबर में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय कवि संगम चंडीगढ़ द्वारा श्रीराम राष्ट्रीय काव्य पाठ के दूसरे चरण की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ट्राईसिटी से 288 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया। पहले चरण में 30 प्रतिभागी मोहाली, पंचकूला, चंडीगढ़ से चुने गए। दूसरे चरण में हुई प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी चुने गए। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ से विदुषी भारद्वाज ने प्रथम, मैत्री नेगी ने द्वितीय, अक्षिता ने तृतीय, तनु कुमारी ने चतुर्थ और बेबी मिशा पटेल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। पंचकूला से मुदिता वशिष्ठ ने प्रथम, तनिष्क कपूर ने द्वितीय, सानवी वालिया ने तृतीय, मुकुल गर्ग ने चतुर्थ और नमन गर्ग ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। मोहाली से अंजू शर्मा ने प्रथम, कुसुम लता ने द्वितीय, अविशि सैनी ने तृतीय, श्रद्धांजलि ने चतुर्थ और अवनि सैनी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। चुने 15 प्रतिभागियों की अगली प्रांत स्तरीय प्रत्यक्ष प्रतियोगिता अक्टूबर में होगी। इसके बाद 6 प्रतिभागी नवंबर में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के सहयोगी संस्था संरक्षक एवं ट्रस्टी रमेश मित्तल, सुरेंद्र सिंगला, डीके गोयल और अध्यक्ष संतोष गर्ग के साथ-साथ मोहाली प्रतियोगिता के संयोजक रंजन मंगोत्रा, पंचकूला संयोजिका सविता गर्ग, चंडीगढ़ के संयोजक हरेंद्र सिन्हा, प्रांतीय संयोजक व संचालक अनिल शर्मा चिंतित हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा श्री राम जी का गुणगान किया गया। इस मौके पर सुनील सिंगला, समाजसेवी एवं एमडी श्रीराम इंटरनेशनल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री आभा साहनी ने की। निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ कवि दर्शन कुमार वसन और सोनीपत से रिटायर्ड प्रिंसिपल सुषमा विशिष्ट ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें