संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को 15 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 299 पहुंच चुकी है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने प्राइवेट डॉक्टरों के साथ बैठक की है। डेंगू के मानकों को ध्यान में रखकर इलाज करने पर चर्चा हुई। इलाज के नाम पर किसी भी मरीज से 600 रुपये से ज्यादा नहीं लेने को कहा गया है। डेंगू के मामले आने के बाद पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के सेक्टर-12, 12ए, 14, 15 सहित अन्य क्षेत्रों में पांच टीमें लगाई हैं। टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं। टीमें लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि टीम लोगों को जागरूक कर रही है।
पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि टीमों की ओर से सर्वे डोर टू डोर किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों की ऑनलाइन लोकेशन ट्रैकर के माध्यम से चेक की जा रही है। शहर के लोगों को डेंगू से बचाने के लिए लगातार लारवा से बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक कालका, बरवाला, पिंजौर, मोरनी और रायुपररानी में भी डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।