फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कारोबारी से 15 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बिल्डिंग तोड़ने के नाम पर एक कारोबारी से 15 लाख रुपये की ठगी हुई है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी सुरेश जैन ने बताया कि वह बिल्डिंग तोड़ने का कार्य करते हैं। उनकी मुलाकात गौरव दलाल नामक व्यक्ति से हुई, जिसने बद्दी में एक फैक्ट्री दिखाकर सौदा तय करवाया। इसके बाद गौरव ने उन्हें पंचकूला सेक्टर-1 में परवीन भल्ला से मिलवाया। परवीन भल्ला ने फैक्ट्री और मटीरियल समेत 1.41 करोड़ रुपये में डील तय की। शुरुआत में शिकायतकर्ता ने 2 लाख टोकन मनी दी और फिर 10 अगस्त को पंचकूला स्थित रेड बिशप होटल में एग्रीमेंट साइन करते समय 13 लाख रुपये नकद भी दिए। पैसे लेने के बाद परवीन भल्ला का फोन बंद आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें