स्वतंत्रता सेनानी को भूल गए नेता और अफसर
बरनाला। देश की आजादी में अपनी भूमिका साबित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी को नेता और अफसर भूल गए। शहीद भगत सिंह की बहन अमर कौर के साथ आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेकर जेल जाने वाले सेनानी जगत सिंह रामगढ़ के अंतिम संस्कार में वे नहीं पहुंचे। इस बेरुखी पर सेनानी के परिजनों ने अफसोस जाहिर किया है। पिछले दिनों सेनानी जगत सिंह रामगढ़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मंगलवार को गांव रामगढ में उनका अंतिम संस्कार हुआ। लेकिन उनको श्रद्धांजलि भेंट करने न तो जिले के डीसी घनश्याम थोरी व जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह नही पहुंचे न ही अकाली-भाजपा या कांग्रेस के नेताओं ने ही वहां पहुंचना मुनासिब समझा।