सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर
दसूहा । चालक को झपकी आने के चलते कार के हादसे का शिकार हो गई। इसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई और पति गंभीर जख्मी हो गया। दसूहा की निवासी नवदीप सिंह विरक व उनकी पत्नी दलजीत कौर प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। सोमवार की रात जालंधर से अपनी कार से दसूहा आ रहे थे की । अड्डा गरना साहिब के समीप कार चला रहे नवदीप को झपकी आ गई। इससे बेकाबू हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में नवदीप सिंह की पत्नी दलजीत कौर की मौत हो गई। घायल नवदीप सिंह विरक जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हैं।