फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड्क दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने सास-बहू को मारी टक्कर, सास की मौत
विज्ञापन

पिंजौर। पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरावती एन्क्लेव कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क क्रास कर रही सास-बहू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सास की मौत हो गई। जबकि महिला की पुत्रवधू को भी चोटें आईं हैं। कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मृतका बसंती देवी 48 की पुत्रवधू हेमलता ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी सास बसंती देवी के साथ अमरावती एन्क्लेव कॉलोनी में स्थित एक दुकान से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनका सिर सड़क से जा टकराया। जबकि उसे भी चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल बसंती देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका गांव रामपुर सियूडी की महादेव कालोनी निवासी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें