फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने बरवाला में चलाया सफाई अभियान।

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

बरवाला। भाजपा युवा मोर्चा ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला के सामने सड़क पर झाडू़ लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शुरू किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य प्रिया डबवाल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा विशेषतौर से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रिया डबवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सरकार ने शुरू किया। जिला अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजयुमो पंचकूला हर महीने के तीसरे व चौथे रविवार को इसी तरह पंचकूला के गांव व शहरों में अलग-अलग स्थानों पर सफाई करेगा। इस अवसर पर बरवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंगला, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव भाजपा जगदीश कश्यप, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सतिन्द्र नाडा (सन्नी), परमजीत राणा, दोनों जिला महामंत्री संदीप यादव व गौतम राणा, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविंद्र कौशल, बरवाला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय राणा, दोनों महामंत्री व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें