फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की के बीज के लिए किसान करते रहे इंतजार, दोपहर बाद पहुचे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद ड्यूटी पर पहुंचे फिर किसानों को खाली लौटाया
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को नहीं दे रहा मक्की के बीज
बिजाई में देरी के कारण 90 प्रतिशत फसल की हो चुकी बिजाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
कृषि विभाग की ओर से दिए जाने वाले मक्की का बीज देरी से मिलने के कारण किसान गुस्सा में हैं। मोरनी के अधिकतर किसानों ने मक्की बिजाई पहले की कर दी है। इसके बावजूद कृषि विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। यहां के किसानों ने बताया कि वह बाजार से, मोरनी के साथ लगते हिमाचल के इलाकों व प्राइवेट दुकानों से बीज लाकर पहले ही फसल की बिजाई कर चुके हैं। लेकिन बीज के इंतजार में बैठे कुछ किसानों को सोमवार को कृषि विभाग के कार्यालय पर पहुंचने के बाद भी मक्की का बीज नहीं मिला। यहां पहले तो दोपहर तक कोई भी कर्मचारी कार्यालय पर नहीं मिला। दोपहर बाद जब कर्मचारी पहुंचे तो किसानों को 50 किलोमीटर दूर से बीज लाने के लिए पर्ची थमा दी गई। किसानों का आरोप था कि हर साल कृषि विभाग किसानों को देरी से बीज देता है। समय पर कोई जानकारी भी नहीं दी जाती है। जिससे किसानों को नुकसान के साथ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें