फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 17 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ब्रिटिश स्कूल क्रिकेट अकादमी सेक्टर-12 पंचकूला में 17 जून को अंडर-10 से अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ब्रिटिश स्कूल क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-12 में होने वाले चयन के बाद खिलाड़ियों को नियमित कोचिंग दी जाएगी। ब्रिटिश स्कूल के निदेशक संजय सेठी और मुख्य कोच अमरजीत कुमार के मुताबिक ये ट्रायल्स अंडर 10, 12, 14, 16 और अंडर 19 उम्र के खिलाड़ी के लिए रखे हैं। इस ट्रायल्स में पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के योग्य खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। अमरजीत कुमार के अनुसार सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें हरियाणा के खेल विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जाने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ब्रिटिश स्कूल क्रिकेट अकादमी के निदेशक संजय सेठी के अनुसार पंचकूला अकादमी की टीमों को मलेशिया, श्रीलंका, शारजाह और दुबई खेलने के लिए लेकर जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल टूर्नामेंट हर साल कराए जाते हैं। ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों को ब्रिटिश स्कूल क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच अमरजीत कुमार को 17 जून शनिवार को शाम 4 बजे तक ब्रिटिश स्कूल क्रिकेट अकादमी में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें