फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फोन हैक कर खाते से 1.48 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फोन को हैक करके साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 1.48 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में आशू निवासी सेक्टर-11 ने बताया कि उन्होेंने अपना मकान बेचा था। उसकी रकम 21.47 लाख रुपये उनके अकाउंट में आई थी। उन्होंने बैंक का लोन भरने के लिए 25 फरवरी को आईडीएफसी बैंक सेक्टर-20 में 20 लाख रुपये जमा करवा दिए थे। बैंक की दो दिन छुट्टी के बाद जब वह बैंक लोन भरने गए तो पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे थे। इस पर बैंक के कर्मचारियों ने खाते की डिटेल चेक करके बताया कि स्क्रीन शेयर के माध्यम से आशू के खाते से नौ ट्रांजेक्शन करके 1.48 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें