फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस नाके पर गाड़ी से 14.44 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। हरियाणा विधान सभा चुनाव के चलते पुलिस द्वारा पचंकूला-जीरकपुर बॉर्डर पर नाका लगाया गया है। शनिवार की शाम करीब 5 बजे बॉर्डर से गुजर रही थार गाड़ी से चेकिंग में 14.44 लाख रुपये कैश मिले।
सेक्टर-20 थाना एसएचओ बच्चू सिंह ने बताया कि थार गाड़ी चालक बलविंदर सिंह पंचकूला की ओर जा रहा था। चेकिंग के दौरान उस गाड़ी से 14.44 लाख रुपये मिले हैं। गाड़ी चालक बलविंदर सिंह मोहाली का रहने वाला है। उसने बताया कि वह जीरकपुर और पंचकूला से फ्लिपकार्ट का पैसा कलेक्ट कर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में कलेक्शन के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान बॉर्डर एरिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पैसा कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तुरंत इनकम टैक्स विभाग को कॉल कर मामले की जानकारी दी। मौके पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पहुंचे और कार्रवाई की। पुलिस विभाग की ओर से अब तक जिले के अलग-अलग पुलिस नाकों से करीब 77.91 लाख रुपये चेकिंग के दौरान बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें