संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। यूएई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.43 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गणेश नोटियाल निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है, जो फिलहाल पंजाब के मोहाली में रह रहा था। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने उसे 18 दिसंबर को मोहाली से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दिल्ली स्थित एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी के नाम पर युवक को यूएई भेजने का भरोसा दिलाया और उससे 1.43 लाख रुपये ले लिए। न तो उसे विदेश में नौकरी दिलाई गई और न ही ली गई रकम वापस की गई। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।