फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार स्कूटर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीती 10 मई को सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क के समीप एक तेज रफ्तार स्कूटर चालक ने सैर कर रहे 73 वर्षीय एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बुजुर्ग की टांग और बाजू टूट गई। हादसे की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। घायल बुजुर्ग सेक्टर-8 निवासी सुभाष चन्द है। पुलिस घायल के अनफिट होने और चुनाव की व्यस्तता के चलते उनके बयान दर्ज नहीं कर सकी थी। बयान देने की हालत में आने पर बुजुर्ग ने बताया कि वह पार्क के समीप सैर कर रहे थे कि एक स्कूटर चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया कि टक्कर लगने से उनकी बाजू और टांग टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी स्कूटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें