पहली बार 13 सरकारी स्कूलों को
नोटिस, 3 करोड़ से ज्यादा बकाया
सबहेड
नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स जमा कराने के लिए दिया 15 दिन का समय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम ने पहली बार 13 सरकारी स्कूलों को प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाने पर नोटिस भेजा है। इन स्कूलों से नगर निगम को 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वसूल करनी है। शिक्षा विभाग को भेजे गए नोटिस में 15 दिन का समय टैक्स जमा करने के लिए दिया गया है जबकि आने वाले दिनों में शहर के अन्य सरकारी स्कूलों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। इस साल नगर निगम ने प्रापर्टी और हाउस टैक्स के डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अप्रैल माह से लेकर अब तक नगर निगम 33 करोड़ रुपये की राशि प्रापर्टी टैक्स के तौर पर इकट्ठा कर चुका है।
स्कूल सेक्टर राशि (लाखों में)
सरकारी हाईस्कूल 46 1399488
सरकारी हाईस्कूल 38 डी 2554926
मॉडल स्कूल 42 1429916
सीनियर सेकेंडरी स्कूल 35 5962039
सीनियर सेकेंडरी स्कूल 46 3352362
मॉडल हाईस्कूल 41 2665464
सरकारी हाईस्कूल 47ए 1018137
प्राइमरी स्कूल 45 1068322
सीनियर सेकेंडरी स्कूल 40 बी 2979575
सरकारी हाईस्कूल 43 डी 1708126
सरकारी हाईस्कूल 35डी 2662703
सरकारी हाईस्कूल 41ए 1742534
सीनियर सेकेंडरी स्कूल 38 1618580
कुल 3026217200