22 अप्रैल को होगी नेपली से कांसल तक ट्रैकिंग
चंडीगढ़। वन विभाग की ओर से 22 अप्रैल को ट्रैकिंग आयोजित की जाएगी। इसके लिए सुबह सात बजे पहुंचना होगा। यह ट्रैकिंग सुबह सात बजे नेपली के इंट्री गेट से शुरू होकर कांसल में खत्म होगी। नेपली से कांसल तक का रूट 7.5 किलोमीटर है। ट्रैकिंग के लिए इच्छुक लोग वन विभाग की वेबसाइट http://chandigarh.gov.in/dept_forest.htm और इमेल आईडी forestchandigarh@gmail.com पर रजिस्ट्रेशन तीन दिन पहले तक करवा सकते हैं।