फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बारिश से बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बारिश से बदला मौसम
विज्ञापन

चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के बाद से मौसम में बदलाव आ गया है। शनिवार सुबह से ही पूरे ट्राइसिटी में बादल छाए रहे। रात के वक्त कई इलाकों में अच्छी बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था । रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। बारिश से रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें