प्रो. बीएन गोस्वामी को आज पंजाब गौरव सम्मान
अमर उजाला ब्यूूरो
चंडीगढ़। पंजाब कला परिषद और पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से डॉ. एमएस रंधावा कला और साहित्य उत्सव के दौरान प्रो. बीएन गोस्वामी को 6 फरवरी को पंजाब गौरव सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान प्रो. गोस्वामी छह फरवरी को बीएन गोस्वामी इंडियन पेंटिंग, कला, समय और वक्त पर पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में एक आडियो विजुअल प्रजेंटेशन देंगे। प्रो. गोस्वामी के बेहतरीन कार्यों के लिए पंजाब आर्ट्स काउंसिल की ओर से पंजाब गौरव सम्मान दिया जा रहा है। प्रो. गोस्वामी देश के महत्वपूर्ण आर्ट हिस्टोरियन हैं। उनका रिसर्च और अध्यापन में बेहतरीन योगदान है। प्रो. गोस्वामी देश की कई यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर हैं। उनको अपने हिस्टोरियन वर्क के लिए कई फेलोशिप मिली हैं। उन्होंने देश और विदेश में कई स्थानों पर अपने हिस्टोरियन वर्क को दर्शाया भी है।