फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में झमाझम, चंडीगढ़ में कम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब में झमाझम, चंडीगढ़ में कम बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में मानसून आने में अभी वक्त लग सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के लिए अब अगले हफ्ते तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी तक जो भी बारिश हो रही हैं, वह वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रही हैं। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। इसके बावजूद पंजाब व हरियाणा में जमकर बारिश हो रही हैं, जबकि चंडीगढ़ में पिछले सालों की तरह सूखा पड़ गया है। पंजाब में एक जून से लेकर सात जुलाई तक 77 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन पंजाब में 131.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। 71 प्रतिशत बारिश सरप्लस चल रही है। हरियाणा में 69 एमएम बारिश होनी चाहिए, लेकिन अब तक 148.9 बारिश दर्ज हुई है। चंडीगढ़ में हालात उल्टे हैं। चंडीगढ़ में अब तक 173.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 117.9 एमएम बारिश हुई है। यानी 32 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में दो दिन से कुछ इलाकों में बारिश हो रही और कुछ इलाकों में नहीं। इससे उमस तो बढ़ रही है साथ ही तापमान भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें