पीजीआई की दो ओपीडी एसी के काम की वजह से शिफ्ट
चंडीगढ़। पीजीआई की न्यू ओपीडी में एयरकंडीशन लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। मरीजों के इलाज में दखल न आए इसलिए कुछ ओपीडी को शिफ्ट किया जा रहा है। सोमवार से जनरल सर्जरी की ओपीडी को ब्लॉक 4 बी और प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी को ब्लॉक 3ए में शिफ्ट किया गया है। ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर और समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इससे पहले रेडियोथैरेपी ओपीडी को न्यू ओपीडी से रेडियोथैरेपी डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया जा चुका है।