फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 युवा श्रेष्ट कृति पुरस्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2021 से हिंदी और हरियाणवी भाषा की विभिन्न विधाओं में 14 नए युवा श्रेष्ठ कृति पुरस्कार शुरू किए जा रहे हैं। इसके तहत विजेताओं को 31-31 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने बताया कि राज्य में दिए जाने वाले युवा लेखक सम्मान पुरस्कार की संख्या भी 2 से बढ़ाकर 4 की गई है। इसके अतिरिक्त अब इस पुरस्कार के तहत विजेता को 50, 000 की बजाय एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। प्रदेश के लोक साहित्य एवं संस्कृति के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए लोक कवि दयाचंद मायना के सम्मान में एक नया साहित्यकार सम्मान भी अनुमोदित किया गया है। अकादमी द्वारा यह सम्मान वर्ष 2021 से लोक साहित्य एवं संस्कृति वर्ग के अंतर्गत ‘लोक कवि दयाचंद मायना सम्मान’ के नाम से आरंभ किया जा रहा है। इस सम्मान की राशि दो लाख रुपये होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें