फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इटली भेजने के नाम पर 14 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इटली भेजने का झांसा देकर तीन लोगों से 14 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने छह युवाओं को इटली भेजने के लिए करीब दो साल पहले 14 लाख रुपये लिए थे। ठगों ने पैसे ऐंठने के बाद शिकायतकर्ताओं को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने तक की धमकी दी। पीड़तों की शिकायत पर पुलिस ने सागर सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बरवाला निवासी पीड़ित मुस्कान खान, संजीव कुमार और गुरमीत सिंह ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सागर सिंह निवासी अमृतसर और गुरप्रीत सिंह निवासी वीला बज्जू पंजाब से बच्चों को इटली भेजने की बात तय की थी। विदेश भेजने के लिए 14 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। पीड़ितों ने आरोपियों को दस्तावेजों के साथ-साथ अलग-अलग तारीखों में बैंक के जरिये पैसा जमा करा दिए। जब काम न होने पर पैसे वापस मांग गए तो आरोपियों ने बहाना लगाना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित आरोपी सागर सिंह के घर पहुंचे तो उन पर चोरी का झूठा केस लगाने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने थाना चंडीमंदिर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें