फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाके पर गाड़ी में मिले 13.50 लाख रुपये, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित नाके पर जांच के दौरान पुलिस को एक गाड़ी से 13.50 लाख रुपये का कैश मिला है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चुनाव के मद्देनजर पंचकूला पुलिस इन दिनों नाकों पर गाड़ियों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित नाके पर सेक्टर-19 के पुलिस कर्मी मौजूद थे। उन्होंने नाके पर दोपहर में एक फॉर्च्यूनर कार रोकी। कार की पिछली सीट पर 13.50 लाख रुपये मिले। वाहन सवार से पूछताछ की तो उसने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए पैसे लेकर जा रहा है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें