ग्रीनरी बचाने को कैंडल मार्च
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने पहुंचकर समर्थन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में सरकारी मकानों में रहने वाले लोगों ने अपने परिवार के साथ ग्रीनरी बचाने के लिए बुधवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने शामिल होकर लोगों को अपना समर्थन दिया। हरमोहन धवन ने कहा कि ग्रीनरी को न उजाड़ा जाए। इससे पर्यावरण की सुरक्षा होती है। यह भी एक देश सेवा ही है। कैंडल मार्च में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों में प्रधान एके डडवाल, प्रदीप टांडा, एसके शर्मा, राम सुरा, आरएन सिंह, चमन बीर कंबोज, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में बैनर उठा रखा था कि आखिर सेक्टर-19 ही क्यों। दूसरे सेक्टरों में बने ग्रीनरी को क्याें नहीं हटाया। एके डडवाल ने कहा कि ग्रीनरी तोड़कर यदि पक्का करना है तो जमीन के अंदर की जरूरत की चीजें पाइप लाइन, सीवरेज और पानी, बिजली की केबल सहित अन्य चीजों को ठीक करना मुश्किल होगा।