दिवाली फार ऑल एग्जीबिशन आज
चंडीगढ़। सेंटर फार ह्युूमन राइट्स और ड्यूटीज की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में एक फंड चैरिटी हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है। इसमें प्रभ आसरा की ओर से यहां हैंडीक्राफ्ट वर्क को पेश किया जाएगा। यह एग्जीबिशन स्टूडेंट सेंटर पीयू में सोमवार को सुबह दस बजे से लेकर पांच बजे तक लगाई जाएगी। एग्जीबिशन से प्राप्त राशि को डोनेट किया जाएगा।