फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते भूजल स्तर पर सदन ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरते भूजल स्तर पर सदन ने जताई चिंता
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने सूबे के गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता जताई। दलवीर सिंह गोल्डी ने सवाल किया था कि धूरी में भूजल स्तर काफी नीचे जाने के कारण ट्यूबवेल कॉरपोरेशन के ज्यादातर ट्यूबवेल बंद हो गए हैं। वहां नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे या नहरी पानी का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने माना कि ट्यूबवेल बंद हो गए हैं। यह भी कहा कि नहरी पानी मुहैया कराने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। रणदीप नाभा ने सुझाव दिया कि सभी जगह रेनवाटर हार्वेस्टिंग जरूरी कर देनी चाहिए। कुलदीप वैद्य ने कहा कि 25 वर्षों में पंजाब रेगिस्तान बन जाएगा। नवतेज चीमा ने कहा कि दोआबा में पानी का स्तर 370 फुट तक नीचे जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें