पंचकूला। बरवाला-रायवाली रोड स्थित एक बैटरी रिपेयर और ट्रैक्टर अल्टरनेटर की दुकान से 13 हजार रुपये चोरी करने मामला सामने आया है। दुकान मालिक की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार दुकान के मालिक रजामदीन अंबाला ने बताया कि उन्होंने अपने पर्स में 13 हजार रुपये रखकर काउंटर के दराज में रखा था। 11 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे जब उन्होंने दराज खोला तो पर्स गायब था। उन्होंने तुरंत अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक युवक नजर आया। उसने दराज खोला। पर्स से 13 हजार रुपये नकद थे। रजामदीन ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान से 40 हजार रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी हो चुका है। उस घटना के बाद ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।