फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 13 नए कोरोना संक्रमित पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले पाए गए हैं। इसमें से दस मामले पंचकूला के हैं। शनिवार को छह पुरुष और चार महिलाएं संक्रमित मिली हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब पंचकूला में 83 कोरोना संक्रमण के मामले ही रह गए हैं। पंचकूला में अब तक कुल 160167 सैंपल लिए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.81 फीसदी तक पहुंच चुका है। शनिवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इससे बची आबादी को भी कवर किया जा सके। अभी टेस्ट की संख्या आठ सौ तक है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को पंचकूला में अमरावती इनक्लेव में एक, इंडस्ट्रियल एरिया में एक, एमडीसी-5 में एक, सेक्टर-12 ए में एक, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-26 में दो, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-7 में दो नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें