फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने कार्रवाई करते हुए अंबाला निवासी आरोपी ओंकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की रकम, अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। मामला पंचकूला निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर रायपुररानी थाना में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार ओंकार सिंह, उसके पुत्र और पत्नी ने उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा पर भेजने का झांसा देकर कुल 13 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने वीजा प्रोसेसिंग, टिकट और अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग तारीखों में बैंक ट्रांसफर और नकद राशि ली, लेकिन न तो वीजा दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई। शिकायत में आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी पक्ष द्वारा धमकियां दी गईं और मानसिक उत्पीड़न किया गया। बाद में आरोपियों ने 13 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गए। मिली जानकारी अनुसार लगातार धोखाधड़ी, धमकियों और तनाव के चलते उनके पुत्र की तबीयत बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें