फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में नरेंद्र खिल्लन, अनिल भल्ला और आकाश भल्ला सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो मैन्युअल में अनिल भल्ला के नाम से
विज्ञापन

अवैध वसूली और धोखाधड़ी में अनिल भल्ला समेत छह पर 12वां केस दर्ज
सेक्टर-5 पुलिस ने महिला और उसके पति की शिकायत पर शुरू की जांच
- सेक्टर-5 पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके पति की शिकायत पर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के नामी फाइनेंसर अनिल भल्ला की ओर से लोगों के साथ की गई लाखों की अवैध वसूली और धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। बुधवार को सेक्टर-5 थाने की पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी रजनी रामपाल की शिकायत पर उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों में मास्टर माइंड अनिल भल्ला, राजबीर सिंह सोढ़ी, आकाश भल्ला, नरेंद्र खिल्लन, जसबीर सिंह और इमरान अहमद के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी कितनी राशि की धोखाधड़ी की गई है इसका आकलन पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही लगाया जाएगा। बता दें कि आरोपी अनिल भल्ला के खिलाफ अवैध वसूली और धोखाधड़ी का यह 12वां मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-4 निवासी रजनी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करती हैं। कनाडा बेस्ड एनआरआई राजबीर सिंह सोढ़ी से उनके पति की मुलाकात हुई और उसने खुद को इन्वेस्टर बताते हुए नया काम शुरू करने को कहा। सोढ़ी की बातों में आकर रजनी रामपाल और उसके पति ने उसके साथ रियल एस्टेट का बिजनेस शुरू कर लिया। बिजनेस का ऑपरेशनल काम सोढ़ी ही देखता था और उसके पास कंपनी के सभी कीमती कागजात होते थे। इसी दौरान सोढ़ी ने रजनी और उसके पति को नामी फाइनेंसर अनिल भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और आकाश भल्ला से मिलवाया। इस मुलाकात में आरोपियों ने रजनी की हिस्सेदारी वाली कंपनी में इन्वेस्ट करने की बात कही। अचानक एक दिन सोढ़ी बिना बताए कनाडा चला गया और अनिल भल्ला को सभी कीमती और जरूरी कागजात दे गया। इसके बाद रजनी ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें