रायपुररानी। मंडल रायपुररानी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 129 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया, जिनमें 4 महिलाएं और 125 पुरुष शामिल थे। उद्घाटन निरंकारी मिशन के पंचकूला संयोजक एसके सोनी और ब्रांच मुखी रामसरूप ने किया।